मोदीनगर राष्ट्रीय लोक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव रणवीर दहिया के कार्यालय पर हुई एक बैठक में कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि राष्ट्रीय लोक दल मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। शुभकामनाएं बधाई देने वालों में रणवीर दहिया, नगर अध्यक्ष ललित सेन, राम भरोसे लाल मौर्य, सत्येंद्र तोमर, अशोक फफराना, तेजपाल सिंह, विरेंन्द्र शर्मा, तेजबीर डबाना, अजित खंजरपुर, करमबीर प्रधान, चंदर सतपाल मनोटा, वरूण दहिया, योगेंदर पतला, बिट्टू खंजरपुर, इरफान सैदपुर, चंदरपाल भोजपुर, हरेंन्द्र अमराला आदि प्रमुख रहें।