Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बेहद ही कम समय में सिनेमा जगत में अपनी अलग ही पहचान बना ली हैं। जाह्नवी कपूर एक्ट्रेस होने के साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बता दें जाह्नवी कपूर ने अपने डांस से दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में जान डाल दी। उन्होंने अवॉर्ड में फिल्म ‘पुष्पा’ के ‘सामी सामी’ गाने पर जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई फैंस जाह्नवी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मेहनत कर, ऐसा गाना तुझे भी मिलेगा’। दूसरे ने लिखा ‘खुद के गाने ही नहीं हैं’। एक यूजर ने लिखा ‘रश्मिका मंदाना की कॉपी कर रही है’।
मशहूर बंगाली एक्ट्रेस Aindrila Sharma का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार
इन फिल्मों में आएंगी नजर
जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म ‘मिली’ में नजर आई हैं। जो कि मलयालम फिल्म हेलन की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही, बड़े मियां छोटे मियां, बवाल, दोस्ताना 2 में नजर आएंगी।
Isha Ambani: नाना-नानी बने मुकेश-नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
