भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर की मिडिया विभाग की बैठक आरकेजीआईटी कालेज में आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि मिडिया प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को जिताने के लिए कार्य करना है।
प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ हम सभी सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए निरंतर कार्य करें।
जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी तथा महानगर मिडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने सभी मंडल मिडिया प्रभारियों व मोर्चा मिडिया प्रभारियों का परिचय कराते हुए संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय संयोजक मिडिया विभाग अमित त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष बोबी त्यागी, जिला व महानगर के मिडिया सहप्रभारी नीरज अग्रवाल, जयकमल अग्रवाल, आकाश तायल, विनोद कुमार बंटी आदि सहित भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *