हाइलाइट्स
इंटरकॉन्टिनेंटल कप: भारत ने लेबनान को हराकर खिताब जीता है
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बड़ा कैश प्राइज देने का ऐलान किया है
नई दिल्ली. भारतीय फुटबॉल टीम ने फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फुटबॉल टीम को 1 करोड़ का कैश प्राइज देने का ऐलान किया है. भारत के लिए फाइनल में कप्तान सुनील छेत्री और लल्लियांजुआला छांगटे ने गोल दागे थे. हालांकि, भारतीय फुटबॉल टीम ने इस प्राइज मनी में से 20 लाख रुपये बालासोर ट्रेन हादसे के पीड़ितों को देने का फैसला लिया है.
इंटरकॉन्टिनेंटल कप का आयोजन ओडिशा में हुआ था. फाइनल के बाद हुई क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “इस प्रतिष्ठित इंटरकॉन्टिनेंटल कप की मेजबानी करना हमारे राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है. कड़े मुकाबले में भारत की जीत पर बधाई. हमारा इरादा ओडिशा में आगे भी ऐसे कई और फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का है. हम ओडिशा और भारत में खेल के विकास का समर्थन करना जारी रखेंगे.”
Happiness Unfiltered 💙#BlueTigers 🐯 #INDLBN ⚔️ #HeroIntercontinentalCup 🏆 #IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/BekAabYDUj
— Indian Football Team (@IndianFootball) June 18, 2023
.
Tags: Football, Indian Football Team, Sports news, Sunil chhetri
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 12:28 IST
