Disha Bhoomi

Modinagar | मोदीनगर तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात से बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात से बारिश ने जो रफ्तार पकड़ी है वह शनिवार को पूरे दिन जारी रही। शनिवार व रविवार को भी पूरे दिन बारिश होती रही। इससे वजह से मोदीनगर शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। लोगों को आनेजाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में उपस्थिति कम रही, बाजारों में सन्नाटा रहा। बारिश की सबसे अधिक मार किसानों पर पड़ी है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। बेमौसम बारिश के कारण किसान बेहाल और बेसहारा खड़ा दिख रहा है। दरअसल, ये महीना खरीफ फसल की कटाई और रबी फसलों की बुवाई का माना जाता है। इस दौरान धान की कटाई का कार्य और गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों की बुवाई शुरू होती है। शुक्रवार रात आठ बजे से लगातार बारिश हो रही है।
खेतों में कटी फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है। मौसम के माहिरों की माने तो अभी अगले एक-दो दिनों के अंदर मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना नहीं है। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *