Modinagar कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। बड़ें वाहनों की आवाहजाही रोक दी गई है। मुख्य मार्ग को हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले मार्ग को कावड़ियों के लिए व दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली साइड को आमजन व वाहनों की आवाहजाही के लिए खोल दिया है। इस दौरान कई जगह तकनीकी अभाव के चलते कट बंद होने से लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगो की समस्याओं के प्रति अधिकारी गंभीर नहीं है। जिससे आमजन में रोष है।
पुलिस ने दिल्ली- मेरठ मुख्य मार्ग पर बने अवैध व वैध कटों को भी मंगलवार की सांय ही बंद कर दिया है, वही अवैध रूप से खुले कट पर बैरिकेडिंग लगा दी है। जिससे यातायात कांवड़ियों की लाइन में न जा सके, लेकिन एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के आदेश पर कटों को भारी भरकम लोह की दीवारो से बंद कर दिया है, ऐसे में कांवड़ मेेला देखने की श्रद्धालुओं की मंशा पूरी नहीं हो पायेगी। श्रद्धालुओं को कई किलो मीटर पैदल जाकर ही कांवड मेला देखने को मिल सकेगा। तकनीकी खामियों के चलते बुधवार को लोग खूब परेशान दिखे। विपरीत साइड से चलकर गंतव्य स्थान पर पहुंच रहे है, ऐसे में यदि कांवड़ ला रहे किसी शिवभक्त से वाहन टकरा गया तो बवाल भी हो सकता हैं। कुल मिलाकर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तकनीकी खामियों का नजारा दिख रहा है, ना तो ई-रिक्शा, ऑटो के लिये कोई पार्किंग व्यवस्था बनायी गयी है, न ही अतिक्रमण के प्रति सिानीय प्रशासन संवेदनहीन है, न ही यातायात व्यवस्था चलाने के प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पुलिस प्रशासन तालमेल रख रहा हैं। मंगलवार की सांय से ही दिल्ली की ओर कूच करने वाले कांवड़ियों के लिए दिल्ली-मेरठ मुख्य मार्ग की एक रोड को आरक्षित कर दिया गया है, जबकि दूसरी ओर से ट्रैफिक गुजर रहा है।
Disha Bhoomi
