Modinagar करीब 12 दिन पूर्व हुई एक वृद्व की मौत के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस बदमाशों के धपकड के लिए माथा प़च्ची कर रही है। इस मामले में पीड़ित परिजनों की ओर से तीन आरोपियों के विरूद्व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाई नहीं की गई है। परिवार के लोगों ने अब मामले की शिकायत पुलिस के आलाधिकारीयों से करने की बात कही है। परिजनों का आरोप है कि मामले में अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक उन्हें नहीं दी गई।
गौरतलब हो कि मोदीनगर थानान्तर्गत गांव खंजरपुर निवासी प्रेम सिंह गांव के पास ही चल रही एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम करते थे। दो जुलाई को गंभीर हालत में उन्हें ठेकेदार की तरफ से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया था, कि करंट की चपेट में आने से प्रेम सिंह घायल हुए हैं। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि प्रेम को दिल्ली रेफर कर दिया है। आरोप था कि ठेकेदार व उसके साथियों ने मिलकर प्रेम को पीटा थाए जिससे उनकी हालत बिगड़ी थी। प्रेम की पसलियों में फ्रैक्चर था। उपचार के दौरान 13 जुलाई को प्रेम सिंह की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साएं लोगों ने उसी दिन मोदीनगर थाने पर हंगामा किया था। तब जाकर मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन अब तक करीब 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाई करती नजर नहीं आ रही है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अभी तक भी पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक भी नहीं दिखाई गई है। नामजद आरोपी खुले आम घूम रहे है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच चल रही है। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। परिजनों को पोस्टमार्डम रिपोर्ट मांगने पर साैंप दी जायेंगी।
Disha Bhoomi
