Modinagar | नगर पालिका अध्यक्ष पद की सामान्य सीट पर जोर अजमाईश कर रहें संभावित प्रत्याशियों के अरमानों पर सोमवार की सांय पानी फिर गया, जब शासन ने पालिकाध्यक्षों की आरक्षण सूची को सोशल मीडिया पर जारी किया। मोदीनगर पालिका की शुरू से ही सामान्य पुरूष व महिला सीट होती रही है। प्रथम बार ऐसा हुआ है कि अनुसचित जाति श्रेणी में सीट आरक्षित की गई है।
निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। सोमवार सांय को आरक्षण सूची जारी की गई। कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी तो कई दावेदारों की उम्मीदों को पंख लग गए। नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी किया गया है। इसके बाद ही सभी दल अपने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे। सभी दलों में टिकट मांगने वालों की भरमार है।
पालिकाध्यक्ष सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित, सामान्य वर्ग के नेताओं को झटका
मोदीनगर पालिकाध्यक्ष सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। सीट के आरक्षण के बाद सामान्य वर्ग के नेताओं को झटका लगा है। मोदीनगर में भाजपा से दर्जनों नेता टिकट की दौड़ में थे। इस बार सीट के पहले से ही अनुसूूचित कोटे में जाने की संभावना थी। वहीं सोमवार को आरक्षण पर मुहर लग गई है। अब मोदीनगर पालिकाध्यक्ष सीट अनुसूचित के लिए आरक्षित कर दी गई है। सीट आरक्षित होने के बाद पंजाबी समाज, जैन समाज, वैश्य, ब्राहमण, त्यागी, राजपूत समाज के नेताओं को झटका लगा है।
विनोेद जाटव को बधाई देने वालों का लगा तांता
जैसे ही लोगों को पालिकाध्यक्ष सीट अनुसूचित वर्ग में आरक्षित होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, वैसे ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद जाटव के घर व कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया।
उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि आपका स्नेह पाकर मैं गौरांवित हूँ लेकिन मेरे लिए शीर्ष नेतृत्व का निर्णय ही सर्वोंपरि है। यह सच्चाई की जीत है।