5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति –
सिखों के सातवें गुरु हर राय का सन 1630 में पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का 1639 में जन्म हुआ।
प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का 1916 में जन्म हुआ।
राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का 5 फरवरी, 1919 को जन्म हुआ।
स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म 5 फरवरी, 1940 में हुआ।
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 5 फरवरी, 1990 में जन्म हुआ।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का 1976 जन्म हुआ।

5 फ़रवरी को हुए निधन –
1927 में भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।
2008 में भारतीय आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
2010 में भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।
2014 में प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।
मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का 5 फरवरी 2017 को निधन।

5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव –
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *