IMLI_KA_PANI- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
IMLI_KA_PANI

इमली का पानी सुनकर आपका साउथ इंडियन खाने की याद आ गई होगी। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। जी हां, इमली में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों होते हैं। ये शरीर में मल्टी न्यूट्रीएंट्स (multinutrients) की कमी को दूर करते हैं। ये न सिर्फ शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि पेट की कई समस्याओं को भी दूर करते हैं। इसके अलावा भी सेहत के लिए इसके कई फायदे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

imli_ka_pani_ke_fayde

Image Source : FREEPIK

imli_ka_pani_ke_fayde

1. विटामिन C से है भरपूर

इमली का पानी विटामिन सी से भरपूर होता है। ये आपको मौसमी इन्फेक्शन और  सर्दी जुकाम से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपके शरीर के टी सेल्स को बढ़ावा देता है और बिमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

तेल गर्म करके बालों में क्यों लगाना चाहिए? जानें इस तरह से तेल लगाने के खास फायदे

2. कब्ज में फायदेमंद

कब्ज की समस्या में इमली के पानी का सेवन काफी फायदेमंद है। ये जहां मेटाबोलिज्म (metabolism) को तेज करता है, वहीं बॉवल मूवमेंट में भी तेज़ी लाता है। इससे आप जो भी खाते  हैं, वो आसानी से पचता है और पेट साफ रहता है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती। इसलिए कब्ज की समस्या में आपको खाली पेट इमली का पानी पीना चाहिए।

3. लिवर के लिए फायदेमंद

लिवर की समस्या में इमली का पानी फायदेमंद है। ये इसके लिवर सेल्स को तेज करता है और इसके काम काज में तेजी लाता है। इसका सेवन लिवर को साफ करने और इसकी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। 

weight_loss

Image Source : FREEPIK

weight_loss

अजवाइन वाला दूध पीने के फायदे हैं अनेक, मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ शरीर की इन 4 समस्याओं में है मददगार

4. वेट लॉस में कारगर

वेट लॉस की समस्या में इमली का पानी काफी फायदेमंद है। दरअसल ये पहले तो पेट साफ रखता है और फिर नसों में जमा फैट कम करता है। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म तेज करता है और वेट लॉस में मददगार है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *