मेष राशि: अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर पाए,  अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकते हैं।

वर्ष राशि: चौतरफा सफलता के लिए यह अच्छा समय है। पैतृक मामलों से संबंधित झगडा खत्म हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए समय प्रतिकूल है। आपकी बेचैनी आपको आध्यात्मिक गुरुओं या प्रचारकों के साथ उच्च संपर्कों के लिए प्रेरित करेगी।

मिथुन राशि: आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने के लिए सक्रिय रूप से आपके खिलाफ काम करेंगे। आपको सावधान रहना चाहिए, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि: अत्यधिक फिजूलखर्चीं वित्तीय कठिनाइयों को दावत दे सकती है। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे और आपके आत्मविश्वास का स्तर गिर सकता है। आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और आपकी चिंताओं का कारण बन सकते है।

सिंह राशि: कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आज आप सफलता प्राप्त करेंगे। बेहतर स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।

कन्या राशि : आज आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे। आपकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे।

तुला राशि : आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान कुछ यात्राएं हो सकती है।आपके द्वारा अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग आपको हर हल में सफल बनाएगा। आज आप शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नही है।

वृश्चिक राशि : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। लंबे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है।

धनु राशि: आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते है और यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते है, तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे।

मकर राशि: व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते है। आज आप लगातार यात्रा करेंगे। आज अपने आप को तनाव न दें।

कुम्भ राशि : काम में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना अपनी सामान्य गति से चलते रहें। थोड़ा सा चतुर होना आपके लिए बेहतर परिणाम दे सकता है, जहां तक करीबी लोगों से लंबित बकाया की वसूली का संबंध है तो इस संदर्भ में आज आप भाग्यशाली हो सकते हैं।

मीन राशि: आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर सकती है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार भी हो सकते है। आर्थिक संदर्भ में आई आकस्मिक परेशानी के कारण आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *