मेष राशिफल : आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। निगेटिव लोगों से थोड़ी दूरी बनाएं रखें। लंबे समय से रूका काम आज पूरा हो जाएगा। बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, परेशानियां दूर होंगी।
वृषभ राशिफल : आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। बैंक से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। नए लोगों से मुलाकात होगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज आपका सामना नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है।
मिथुन राशिफल : आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको कोई गुडन्यूज मिल सकती है। बच्चों के साथ डिनर पर जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से अपनी पर्सनल बातें ना शेयर करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से ना लेने पर विवाद हो सकता है, शाम को उन्हें कहीं डीनर पर ले जाएं। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत आज फिट रहेगी। छोटी कन्या को वस्त्र दान करें।
कर्क राशिफल : आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शाम को किसी दोस्त के घर जा सकते हैं, आप टेंशनफ्री फील करेंगे। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े केस में सफलता मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। पीले फूल मंदिर में चढ़ाएं, मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह राशिफल : आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दोस्त से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छी सेहत के लिए नियमित योग करें। नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन उत्तम है। तिल के तेल का दान करें, रूके काम बनेंगे।
कन्या राशिफल : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। दोस्त के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है, आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आज कोई भी ऑनलाइन पेमेंट करने से बचें। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट मिल सकता है। गणेश जी को मोदक का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा।
तुला राशिफल : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे, कठिन परिस्थितियों में दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता के साथ अनबन हो सकती है, उनकी बात को सही तौर पर समझने की कोशिश करें। घर में विंड चाइम लगाएं, निगेटिव एनर्जी दूर होगी।
वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। सोसाइटी में किसी मुद्दे पर अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं। जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपके मन में कुछ नए-नए आइडिया आते रहेंगे। सेहत का खास ध्यान रखें। किसी फ्रैंड की मदद से रूका हुआ काम पूरा होगा, आप काफी राहत महसूस करेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, रूके काम बनेंगे।
धनु राशिफल : आज आपको जॉब से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे, ये बदलाव फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आज आलस्य करने से बचें वरना जीवनसाथी से किसी काम को लेकर बहस हो सकती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशिफल : आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके लिए सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।
कुंभ राशिफल : आज आपको कहीं से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। किसी जरुरी कार्य में रिश्तेदारों से सहायता मिलेगी। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है, दोस्त की सलाह जरूर लें। आज किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करने से बचें। बेसन के लड्डू बहते जल में प्रवाहित करें, आपके कार्य सफल होंगे।
मीन राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, सारे महत्वपूर्ण कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। पैसों के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। साथ ही आप अपनी पुरानी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वक़ील से क़ानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के बिजनेसमैन को बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मां लक्ष्मी की अराधना करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
