मेष राशिफल : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

वृषभ राशिफल : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपके रुके हुए सारे काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही आज परिवार के लोगों को आपसे बहुत अपेक्षाएं भी रहेगी। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आज ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिल सकती है। समय से काम भी पूरे हो जायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा साथ ही किसी नए कोर्स में एडमिशन भी ले सकते हैं।

मिथुन राशिफल : आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आज आपकी बात और काम का असर लोगों पर पड़ सकता है साथ ही लोग आपकी बात भी सुनेंगे। आज किसी बैठक समारोह का बुलावा भी आ सकता है। आज किसी काम में दोस्तों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। बेहतर होगा आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने परिवार से सलाह जरुर ले लें।

कर्क राशिफल : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज धन से संबंधित काम पूरे हो सकते हैं साथ ही सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी होंगे। आज फोन पर कुछ अच्छी खबरे मिल सकती है साथ ही अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। आज आप वह हर बात कह डालेंगे, जो आपके दिल-दिमाग में चल रही है। आज आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां रहेगी।

सिंह राशिफल : आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप रुठे हुए लोगों और बिगड़े हुए रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे, हो सकता है कि रुठे हुए लोग मान भी जाएं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने करियर के लिए अपने गुरु से परामर्श ले सकते हैं, साथ ही कुछ नए कोर्स की जानकारी भी लेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, उनके लिए आज कोई रिश्ता आ सकता है।

कन्या राशिफल : पुराने वादे निभाने और बाकी बचे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। साथ ही आपको समय पर सही सुझाव या सही बात पता चल सकती है। किसी बात की चिंता में बहुत ज्यादा उलझने के बजाय समय का आनंद लें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है।

तुला राशिफल : आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल : आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशिफल : आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

मकर राशिफल : आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके लिए सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशिफल : आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।

मीन राशिफल : आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी योजना सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *