Disha Bhoomi

मेष राशिफल : आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी | आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है | आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी | ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा |

वृषभ राशिफल : आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी | आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें । दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी | सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | किसी जरूरतमंद को वस्त्र भेंट करें, आप जीवन में सफल होंगे |

कर्क राशिफल : आज आप काम को पूरा करने के लिए नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक से किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। गाय को हरी घास खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी |

सिंह राशिफल : आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आप अपने करियर को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा | आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है | सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे | आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे | ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है | आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे | श्री गणेशाय नमः मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

कन्या राशिफल : आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए | व्यापार में धीमी गति से आपको थोड़ा परेशानी हो सकती है। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब कुछ ठीक जाएंगे। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है | आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है | आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं | पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा | मन्दिर में एकाक्षी नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

तुला राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज पुराने समय से आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएँ भी अपने आप दूर होती जाएंगी। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप हर जगह सफल होंगे। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। जो छात्र सांइस से जुड़े हैं, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे । किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। आज मेहनत करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु राशिफल : आज आपका दिन बिजनेस के लिए काफी बढ़िया है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। हेल्थ सर्विस से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और उसके साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। भगवान शंकर को दूध चढ़ाएं, धन में वृद्धि होगी।

मकर राशिफल : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर विश्वास पात्र की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं । जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं, मन प्रसन्न होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुःख दूर होंगे।

कुंभ राशिफल : आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है, नियमित व्यायाम करते रहिए। रूपये-पैसे की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। किसी पुरानी बात पर विवाद बढ़ सकता है, एवॉयड करें। जरुरतमंद में आटे या चावल का दान करें, दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

मीन राशिफल : आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सामाजिक संगठन से आप जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे । परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और उन्हें विदेश जाने का अवसर भी मिलेगा । गाय को रोटी खिलाएं, दिन अच्छा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *