मेष राशिफल : आज दिन मेष राशिफल कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं | आपका सामाजिक दायरा बहुत बढ़ सकता है | लोगों से आपको मदद मिल सकती है | व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ उम्मीद है | दैनिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है | जीवनसाथी से आपके संबंध अच्छे होंगे | आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे | सफलता आपके कदम चूमेगी.
वृषभ राशिफल : आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा | कोई काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा | माता-पिता का सहयोग मिलेगा | माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं | किसी अपने से खुशखबरी मिलेगी | छात्रों का पढ़ाई में रूझान रहेगा | आपके पास नयी जिम्मेदारियां आ सकती है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे |
मिथुन राशिफल : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे | परिवार में किसी खास मामले पर बातचीत होगी | आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी | धन लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे |
कर्क राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपके सामने चुनौतियां आ सकती हैं | धैर्य से निर्णय लेने से सफलता के नए आसार खुल सकते हैं आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करना चाहिए | घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर मिल सकती है | घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा |
सिंह राशिफल : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | माता-पिता बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं | आप समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे | अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुन कर अपनी कोई राय देनी चाहिए | आपको आलस्य महसूस हो सकता है | कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं | आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा |
कन्या राशिफल : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी | आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी | प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा | सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा |
तुला राशिफल : आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के व्यापारी किसी नए कार्य में पैसा लगाना चाहते हैं, तो मार्किट देखकर लगा सकते हैं। आज आपके मन से सारी चिंताएं दूर हो जायेंगी। कोर्ट-कचहरी और विवादों में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्टूडेंट्स को आज महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करने में अपने सीनियर्स से मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन बेहतरीन है। सोचे हुए काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। आज माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं, घर की सुख समृद्धिृ में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको किसी खास विषय पर नई जानकारी मिल सकती हैं। रिश्तों की उलझनें सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उत्सुक हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतें । मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।
धनु राशिफल : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर अपनी तैयारियों से खुश हो सकते हैं। दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। पढ़ाई के साथ जिंदगी में भी खुद को इम्प्रूव करने में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे आगे चलकर बेहतर संबंध स्थापित हो सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। हनुमान जी कीआरती करें, आपके सभी काम बनेंगे।
मकर राशिफल : आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। घर के किसी काम को करवाने में एक्स्ट्रा पैसा खर्च हो सकता है। इस राशि से जुड़े इंजीनियर्स को आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। लवमेट से अनबन होने की आशंका है। इससे बचने के लिये आपको अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज बंदर को केला खिलाएं, आपके काम अच्छे से पूरे होंगे।
कुंभ राशिफल : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आज बड़े फैसले लेने में आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। लव लाइफ को लेकर आपको संभलकर रहने की जरूरत है, रिश्तों में बेवजह की गलतफहमियों से मुश्किलें बढ़ सकती है। आज दोस्तों के साथ तीर्थ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आज सूर्यदेव को प्रणाम करें, आपके जीवन में खुशियाँ आयेंगी।
मीन राशिफल : आज मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण होंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन बढ़िया है, किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।छात्रों की रुटीन लाइफ में बदलाव के योग बन रहे हैं। आज प्रेम-संबंधों में नए सिरे से शुरुआत करने का मन बनेगा। दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। काम के सिलसिले में कई लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है। किसी सामाजिक समारोह में आपको मान-सम्मान मिल सकता है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।