मेष राशिफल : मेष राशि के जो लोग महत्वाकांक्षी प्रवृति के है उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आज आप जो भी यात्राएं करेंगे वो आपको सामान्य लाभ दिलाएंगी। दोपहर के बाद उच्च अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। उनके साथ वाद विवाद बढ़ने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। शाम के समय योजना पूरी करने से लाभ होगा। साथ ही अतिथियों के आने से भी आपके खर्च बढ़ने की संभावना है।

वृष राशिफल : वृष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय के क्षेत्र में किसी व्यापारी के साथ अनबन हो सकता है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज आप घर गृहस्थी के इस्तेमाल के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मन को थोड़ा दुख पहुंचाने वाला होगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने के बारे में रूप रेखा भी तैयार कर सकते हैं। रात के समय आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशिफल : कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदय कारक है। जीवनसाथी और व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा वर्ग उन्नति मिल सकती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपके मन को भी शांति मिलेगी। ज्यादा मेहनत करने से आपको थकान हो सकती है इसलिए सावधान रहें।

सिंह राशिफल : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला साबित होगा। इस दौरान समाज में आपकी छवि भी बहुत अच्छी रहेगी। फिलहाल, जो कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरी सजगता के साथ करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन पदोन्नति के अवसर दिलाने वाला रहेगा। आज कार्यों में बाधा आने के बाद भी आपके कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या राशिफल : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको संपत्ति में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आज समाज में आपकी राज्य मान प्रतिष्ठा में निश्चित रुप से वृद्धि होगी। फिलहाल, आपका उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए घबराएं नहीं। शाम से लेकर रात तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सांसारिक सुखों में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे वो सफल रहेंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक आपको बहुत सचेत रहने की जरूरत है। आपकी कोई वस्तु चोरी या खोने की आशंका है। इसलिए सतर्क रहें।

वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि के लोगों का आज आधे दिन परोपकार के काम करने में बीतेगा। दूसरी की सहायता करने से आपको जो आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी उसकी तुलना किसी सांसारिक सुख से नहीं की जा सकती है। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है।

धनु राशिफल : धनु राशि के लोगों के आसपास का माहौल आज अशांति तथा आसपास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। लेकिन आप अपने धैर्य और व्यवहार से वातावरण को ठीक करने में कामयाब रहेंगे। अपने प्रिय व्यक्तियों की मदद करने के चलते आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के लिहाज से खास रहने वाला है। आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। हालांकि, आज आपको परिवार में किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या वाहन का इस्तेमाल करते समय खुद पर टेंशन हावी न होने दें।

कुंभ राशिफल : कुंभ राशि के लोगों को आज किसी सफलता मिलने से मन बहुत खुश रहेगा। इतना ही नहीं आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। जिससे आपके मन को संतोष मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। अगर आज किसी के साथ कहासुनी हो तो उसे बातचीत से सुलझा लें।

मीन राशिफल : मीन राशि के लोगों के लिए पहले आज का दिन संतुष्टि देने वाला रहेगा। आज आपको अपनी संतान पक्ष से कोई हर्षदायक समाचार मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *