हाइलाइट्स

होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में भद्रा रहित मुहूर्त में करते हैं.
फाल्गुन मा​ह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च रविवार को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी.

नए साल 2024 का प्रारंभ होने वाला है. नए साल में सबसे बड़ा त्योहार होली है, जो मार्च में पड़ती है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन करते हैं, उसके अगले दिन सुबह होली का त्योहार मनाया जाता है. हालांकि जब होलिका दहन होता है तो उस समय भद्रा नहीं होनी चाहिए. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव बताते हैं कि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में भद्रा रहित मुहूर्त में करते हैं, लेकिन साल 2024 में फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में भद्रा लगी हुई है, जिस वजह से लोगों को होलिका दहन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि नए साल 2024 में होली कब है? होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है? होलिका दहन वाले दिन भद्रा कब से कब तक है?

कब है होलिका दहन 2024?
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मा​ह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च रविवार को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 25 मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर होलिका दहन 24 मार्च 2024 को रविवार के दिन है.

ये भी पढ़ें: नए साल में कब है मकर संक्रांति? जानें स्नान-दान का शुभ समय, महा पुण्य काल और आप पर प्रभाव

होलिका दहन 2024 भद्रा का समय
24 मार्च को होलिका दहन के दिन भद्रा लग रही है. उस दिन भद्रा का प्रारंभ सुबह 09 बजकर 54 मिनट से हो रही है, जो रात 11 बजकर 13 मिनट तक है. उस दिन भद्रा की पूंछ शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक है, वहीं भद्रा का मुख शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक है.

हालिका दहन के दिन भद्रा का वास पृथ्वी लोक पर सुबह 09:54 बजे से दोपहर 02:20 बजे तक है, वहीं भद्रा का वास पाताल लोक में दोपहर 02:20 बजे से रात 11:13 बजे तक है. भद्रा के समय में हालिका दहन नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? शुक्ल योग में होगा स्नान-दान, जानें पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय और महत्व

होलिका दहन 2024 मुहूर्त
नए साल 2024 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 13 मिनट से देर रात 12 बजकर 27 मिनट तक है. होलिका दहन के लिए 1 घंटा 14 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा. होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:34 बजे से अगले दिन सुबह 06:19 बजे तक है, वहीं रवि योग रवि योग सुबह 06:20 बजे से सुबह 07:34 बजे तक है.

कब है होली 2024?
होलिका दहन के अगले दिन सुबह में रंगोंवाली होली खेली जाएगी. साल 2024 में होली 25 मार्च दिन सोमवार को है. उस दिन सुबह 06:19 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. होली वाले दिन वृद्धि योग सुबह से लेकर रात 09:30 बजे तक है, उसके बाद से ध्रुव योग होगा. उस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 10:38 बजे तक है. उसके बाद से हस्त नक्षत्र होगा.

Tags: Dharma Aastha, Holi, Holi festival, Holika Dahan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *