health benefits of Millets- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
health benefits of Millets

मोटे अनाज को मिलेट कहा जाता है। ये 2 प्रकार के होते हैं एक मोटा दाना और दूसरा छोटा दाना। आज भी बहुत से घरों में लोग मिलेट खाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोगों को तो इसके फायदों के बारे में कोई जानकारी नहीं है इसलिए लोग इनका सेवन नहीं करते हैं। अगर आप भी मिलेट के बारे में नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। मिलेट कुछ और नहीं बल्कि ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को ही मिलेट कहा जाता है। इनके सेवन से आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। 

ये होते हैं मोटे अनाज

ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को आम बोलचाल में मोटा अनाज कहा जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इन्हें मीलेट कहा जाता है। ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी तो वैसे लाफ़ी लोकप्रिय हैं, और मार्किट में भी आसनी से मिल जाते हैं। लेकिन सावां, कंगनी, चीना का उत्पादन अब काफी कम हो गया है।

Amyloidosis Disease: इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थे परवेज मुशर्रफ, बोलना तो दूर खाना भी नहीं खा पाते थे, जानें क्या हैं इसके लक्षण

गुणों की खान हैं मिलेट्स 

मिलेट्स में मिनरल, विटामिन, एंजाइम और फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। सात ही इनमें मैक्रो और माइक्रो जैसे बेहतरीन पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं इनमें बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

मिलेट्स के सेवन से शरीर सेहतमंद होता है। मोटे अनाज अन्य अनाजों की तुलना में सस्ते होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भारत के गाँव कसबे में आज भी इनक सेवन किया जाता है। ये सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं, लेकिन अब जबकि इनका प्रोडक्शन कम हो गया है। इस वजह से ये मार्केट में बेहद महंगे हो गए हैं।

पेशाब करते समय अगर आप भी हो रहे हैं तेज जलन और दर्द का शिकार, तो हो जाएं सावधान वरना घेर लेंगी ये बीमारियां

सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद हैं मिलेट्स 

मिलेट्स के सेवन से आपकी सेहत को बहुत फायदा होगा। इसे खाने से  कई तरह के फायदे होते हैं। इन्हें खाने वाले लोगों में मोटापा, दिल की बीमारी, पाचन की समस्या कम होती है। इसके साथ ही ये कंट्रोल, एनीमिय, डायबिटीज से भी लड़ने में सहायक होते हैं। मोटे आनाज शरीर में कैल्शियम का कमी पूरा कर हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही सर्दियों में शरीर को रखता गर्म रखते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

शरीर को हड्डियों का ढांचा बना देती है विटामिन बी-12 की कमी, जानें क्या हैं इसके सामान्य लक्षण

Latest Lifestyle News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *