नई दिल्ली: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथूरिया आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. कपल आज 4 दिसंबर को राजस्थान में रीति-रिवाजों के अनुसार 7 फेरे लेंगे. कपल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वे इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों का आनंद उठा रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हंसिका के मेहंदी रस्म का आयोजन शुक्रवार को हुआ था, इसके अगले दिन शनिवार को संगीत उत्सव के साथ रिंग सेरेमनी का प्रोग्राम भी था. कपल को एक वायरल वीडियो में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है. सोहेल ने हंसिका को घुटनों के बल बैठकर अंगूठी पहनाई तो सभी खुश होकर चीयर करते दिखे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood actress, Hansika motwani, Wedding Ceremony
FIRST PUBLISHED : December 04, 2022, 19:03 IST
