Disha Bhoomi

Modinagar |  उत्तर प्रदेश की बेटी पर्वतारोही ऋतु जांगिड़ के साउथ अफ्रीका स्थित किलिमंजारो पर्वत पर 3 दिन के अंदर 5685 मीटर चोटी पर चढ़ाई कर तिरंगा फैलाकर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
उनके काफिले का यूपी बॉर्डर, दुहाई में भी इनका भव्य स्वागत हुआ। ओडिनेस फेक्ट्री गेट पर स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ श्री गोधाराम फार्म हाउस में मुरादनगर के लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया कि ऋतु ने विश्व मे भारत का नाम रोशन किया है। हर मां बाप को इस पर गर्व होना चाहिए। मुरादनगर के बाद ऋतु को उसके गाँव पेंगा ले जाया गया । वहां ग्राम प्रधान द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नीमा के अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल तोमर व पेंगा ग्राम प्रधान ने स्वागत कर पुरस्कृत किया।
इस कार्यक्रम में ये लोग रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम में जल संरक्षण समिति के समस्त पदाधिकारी, सत्य सनातन संघ के पदाधिकारी, और महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान के समस्त पदाधिकारी राजकुमारी, आरती, गीता,बबीता, अर्चना, निशा, स्वाति, संजय, सतवीर गोला, ओमिन्द्र,आयुष त्यागी ,संजीव त्यागी,नवीन सिंघल, नितिन गोयल,नगर अध्यक्ष, मनोज शर्मा,उषा चैधरी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *