Cabinet Secretariat Jobs 2022: कैबिनेट सचिवालय में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है. कैबिनेट सचिवालय ने एक भर्ती अधिसूचना जारी कर डिप्टी फील्ड ऑफिसर पद पर वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2022 है. कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर पद पर ये भर्ती रेगुलर बेसिस पर होंगी. अभियान के जरिए कुल 15 पद को भरा जाना है.

योग्यता
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना आवश्यक है. उम्मीदवारों के पास चाइनीज भाषा में बैचलर डिग्री होनी जरूरी है. इसके अलावा बैचलर डिग्री के बाद चाइनीज भाषा में दो साल का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं.

उम्र सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार की कम से कम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवार को पे लेवल- 7 के तहत  44,900/- रुपये प्रति माह का वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे.

News Reels

यहां भेजें आवेदन पत्र
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन पत्र को भरकर पोस्ट बैग नंबर-001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003 के पते पर भेजना होगा. जिसके लिफाफे पर उम्मीदवारों “APPLICATION FOR THE POST OF DEPUTY FIELD OFFICER (GD)” लिखना होगा.

इस भर्ती के लिए करें आवेदन-
नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने साइंटिस्ट के 127 पद पर भर्ती निकाली है.  जिसके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर लें. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवम्बर तय की गई है.

यह भी पढ़ें-

​​Jobs 2022: फैकल्टी के पद पर इंटरव्यू के आधार पर होगी भर्ती, ये उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *