Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
GHKPM written update

‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ की पत्रलेखा अब ममता में इतनी बह जाएगी कि विनायक को किडनैप करके घर से भाग जाएगी। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के हिट सीरियल में इस समय जो ट्विस्ट आया है उसे दर्शक पहले सोच भी नहीं सकते थे। सीरियल की कहानी इस समय पत्रलेखा, विनायक, सई और विराट के इर्दगिर्द घूम रही है। सीरियल में इस समय विराट चव्हाण की स्थिति बहुत ही खराब है न तो उसकी बात पाखी मानती है और न ही सई, इतना ही नहीं दोनों ही विराट को हर बात का जिम्मेदार भी ठहराती हैं। सीरियल में आप आगे देखेंगे कि सई अब विराट को इस बात के लिए दोष देती है कि उसने ही विनायक को पाखी के साथ भगाया है।

यह भी पढ़ें: ‘Pathaan’ ने हटाया बॉलीवुड पर लगा कलंक, दूसरे दिन की कमाई की सुनामी में बहा हॉलीवुड

सई चव्हाण परिवार के सामने विराट को खरी-खोटी सुनाते हुए कहेगी कि मुझे ऊषा मौसी ने समझाया था फिर भी मैंने तुमको 72 घंटे दिए, पता नहीं तुमको मैंने इतना समय क्यों दिया और क्यों तुम पर भरोसा किया। चव्हाण फैमली के सभी लोग इस बात से परेशान हैं कि आखिर पाखी , विनायक को लेकर कहां गई है। वहीं दूसरी तरफ जब घर में पाखी को ढूंढने की बात होती है तो पता चलता है कि वह अपना और वीनू का फोन घर में ही छोड़कर गई है। इसके बाद विराट अपने डिपार्टमेंट में कॉल करके कहता है कि एक एडवाइजरी जारी करो और उन्हें एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ढूंढो।

Pathaan Break 5 Records: शाहरुख खान ने अपने नाम किए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड के हैं असली ‘बादशाह’

पत्रलेखा की कार का एक्सीडेंट

दूसरी तरफ पाखी कार से विनायक को कहीं ले जा रही है और उसे एक कहानी सुनाती है जिसके जरिए वह सई की बात वीनू को समझाने की कोशिश करेगी। इस कहानी से पाखी बताना चाह रही है कि वो उसे लेकर अब बहुत दूर जा रही है। पत्रलेखा, विनायक से कहती है कि वह उसे लंदन ले जा रही है उसकी नानी के पास। विनायक ये सुनकर पहले तो दुखी होता है और फिर मुस्कुराकर कहता है कि वो चलने के लिए तैयार है। इधर घर में काकू ये जानकर खुशी से रोने लगती है कि उसका पोता इसी घर में था और वह जान नहीं पाई। घर में सभी डरे हैं कि कहीं कोई हादसा दोबारा न हो जाए। इतने में पाखी और विनायक की कार एक ट्रक के सामने आ जाती है। अब अपकमिंग एपिसोड्स में पता चलेगा कि आखिर पत्रलेखा लंदन पहुंच पाएगी या रास्ते में ट्रक से होगा एक बड़ा एक्सीडेंट।

Aamir Khan: शाहरुख खान की ‘पठान’ में दिखीं आमिर की करीबी, क्या आपने पहचाना?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *