Modinagar बाजार में घेवर की खुशबू महकने लगे तो समझो सावन आ ही गया है। हल्की-हल्की बूंदाबादी के इस मौसम में मिठाईयों की दुकानों के सामने से गुजरते समय घेवर की महक मुंह में पानी ला रही है।
घेवर व बूरा के थोक विक्रेता सुदेश कुमार बूरा वाले ने बताया कि दुकानों पर फीका घेवर 100 रुपए से लेकर 250 तक तथा मीठा घेवर 300 से लेकर 600 रुपए किलोग्राम तक का उपलब्ध है। सावन के माह में खोये की मिठाईयां खरीदने के बजाए लोग घेवर को ही अधिक पसंद कर रहंे हैं।
वैसे भी सावन में सिंदारे का सीजन रहता है। बहू-बेटियों के घर सिंदारा लेकर जाने वाले लोग घेवर और गुजिया की बुकिंग करा रहें हैं। मिठाईयों के कारोबारियों की मानें तो सावन में घेवर और गुजियों से लाखों का कारोबार हो जाता है। घेवर और गुजियों की डिमांड को देखकर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। मिलावट के सामान से बना घेवर और गुजियां भी बाजार में खूब बिक रही है। इसलिए टेस्ट करके या जांच-परखकर ही मिठाईयों की दुकान पर घेवर या गुझियों खरीदें। एसडीएम शुभांगी शुक्ला का कहना है कि शिकायत मिलती है तो सैंपलिंग करा जांच के लिए भेजा जाएगा।
Disha Bhoomi
