साहिबाबाद।मोहन नगर कटोरी मील पर सिगरेट व्यापारी और उनके साथी की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने टिंकू पुत्र कुंवर पाल निवासी देहरा थाना मसूरी को बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि बेटी होने पर उसने गिरोह के सरगना मसूरी निवासी बिरजू से 25 हजार रुपये का कर्जा लिया था, जिसे चुकाने के लिए तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की, वारदात में सरगना भी शामिल था। क्षेत्राधिकारी आलोक दूबे ने बताया कि वारदात के बाद चारों ने लोनी पहुंचने पर लूटे गए पैसों का बंटवारा किया। कुुछ दिन बाद उसी ने तीनों के साथ सिगरेट व्यापारी को लूटने की योजना बताई।एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लूटकांड में शामिल सुबोध और रेशू दोनों पिता पुत्र हैं। जबकि फरार बिरजू आरोपी टिंकू के मामा का लड़का है। पुलिस की टीम तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
