नगर निगम को सिहानी में गार्बेज फैक्टरी चलाने के लिए बिजली कनेक्शन लेने से पहले 12 लाख रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद ही विद्युत निगम कनेक्शन देगा। नगर निगम नई साल पर कूड़ा निस्तारण कराने के लिए फैक्टरी शुरू कराएगा।

कूड़ा निस्तारण के लिए निगम पांचों जोन एक-एक फैक्टरी लगवा रहा है। सिहानी और हिंडन विहार में गार्बज फैक्ट्री का काम चल रहा है। अन्य तीन जगह बाद में फैक्टरी बनवाई जाएंगी। सिहानी में फैक्टरी का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जनवरी में फैक्टरी शुरू हो सकती है। इसके लिए बिजली कनेक्शन लिया जाएगा। निगम ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। लेकिन 12 लाख जमा करने के बाद ही बिजली कनेक्शन मिलेगा। प्रकाश विभाग के एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि जल्दी ही 12 लाख रुपये जमा करा दिए जाएंगे। इसके बाद हिंडन विहार की फैक्टरी में कनेक्शन के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिहानी की फैक्टरी जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि फैक्टरी शुरू होने के बाद सिटी जोन का कूड़ा वहां भेजा जाएगा। फैक्टरी में गीला, सूखा और पॉलीथिन अलग-अलग होगी। गीले कूड़े से खाद तैयार होगी। पॉलीथिन को अलग कर उसका सड़क बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। पॉलीथिन से अन्य सामान भी बनवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *