मोदीनगर। शहर की सुभाष बिहार काॅलोनी में नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहता है ओर अधिक वहाब होने पर घरों में प्रवेश कर जाता है। जिससे लोगों का यंहा जीना दुश्वार हो रहा है। काॅलोनीवासियों ने पालिका अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन पालिका अधिकारियों ने एक बार भी इसकी सूध नही ली है। जिससे काॅलोवासियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
एमएम प्रन्टिर्स के सामने स्थित सुभाष बिहार काॅलोनीवासियों का कहना है कि काॅलोनी में जर्जर हो चुकी सड़कों, नालियों का बुरा हाल है। नालियों में बहने वाला पानी घरों में प्रवेश कर जाता है। जिससे यंहा कभी भी किसी संक्रमण बीमारी फैलने के खतरें से इंकार नही किया जा सकता है। काॅलोनिवासियों ने पालिका अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह से शिकायत की, लेकिन सफाई एंव खाध अधिकारी मुरारी लाल रघुवंशी के सिंर जूं रेगती नजर नही आ रही है। इससे क्षुब्ध हो कई लोगों ने पालिका के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। मुरारी लाल रघुवंशी का कहना है कि जल्दी ही समस्या का समाधान कराया जायेंगा।
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *