आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष संपादित कराने हेतु श्री अमित पाठक, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा जनपद के थाना नंदग्राम में ग्राम अटौर नगला, मोहनपुर थाना टीला मोड़ में ग्राम महमूदपुर, जावली, फरुखनगर थाना लोनी में ग्राम निठौरा, बंथला, खड़खड़ी, के संवेदनशील/अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ संवाद कर आचार सहिंता के विषय मे और निडर होकर मतदान हेतु जागरूक किया गया।

उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा जनता को पंचायत चुनाव के दौरान किसी के बहकावे अथवा प्रलोभन में न आये तथा निर्भीक होकर मतदान करें। अगर कोई आपको डराता/धमकाता अथवा प्रलोभन देता है तो इसकी शिकायत तुरंत गाजियाबाद पुलिस चुनाव हेल्पलाइन नंबर- 9643322935 पर करें। यह हेल्पलाइन नंबर 24×7 कार्य करेगा। आप उक्त हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज/कॉल/वाट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुलिस द्वारा आपकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *