गाजियाबाद विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली गर्भवती विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की खातिर प्रताडि़त करते थे। देवर और ससुर पर गंदी नजर रखने का आरोप भी लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में मेरठ निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। बेटा पैदा होने के बाद भी ससुरालियों का उत्पीडऩ नहीं रुका। पीडि़ता का कहना है कि ससुर और देवरउस पर गलत नजर रखते हैं, जिसके चलते कई बार दोनों उसके साथ दुव्र्यवहार भी कर चुके हैं। पीडि़ता का आरोप है कि देवर ने शराब के नशे में कई बार मारपीट भी की। तीन महीने की गर्भवती होने के बाद ससुरालियों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पीडि़ता के पति, देवर व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।