twitter- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Gandhi Godse

Gandhi Godse ek yudh: रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी को ‘गांधी गोडसेः एक युद्ध’ फिल्म रिलीज होने वाली है। बता दें इस फिल्म से हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पूरे नौ साल बाद कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी भी नजर आने वाली हैं, जिसकी ये पहली फिल्म है। लोग इनकी बेटी को कियारा की हमशक्ल कहते हैं। 

Alia Bhatt को शाहरुख खान ने क्यों कहा Amma Bhatt Kapoor, वजह जानकर आप भी होंगे SHOCKED !

इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे पर आधारित है। बता दें इस फिल्म का टीजर 2 जनवरी को रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह गोडसे ने महात्मा गांधी पर हमला किया। जिसके बाद उनकी मुलाकात जेल में हुई। खबरों के अनुसार एक्टर दीपक अंतानी महात्मा गांधी का रोल निभाने वाले हैं। नाथूराम का रोल एक्टर चिन्मय मंडलेकर निभाने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन अब चीन में भी दिखाएंगे अपना जलवा, इस दिन रिलीज होगी उनकी फिल्म

बता दें दीपक अंतानी इसके पहले भी महात्मा गांधी का रोल निभा चुके हैं, उन्होंने थिएटर और प्ले और कई फिल्मों में ये रोल निभाया था। साथ ही इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा महात्मा गांधी की रोल निभाने के लिए दर्ज हो चुका है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले चिन्मय मंडलेकर नाथूराम गोडसे का रोल निभा रहे हैं। इन्हें क्राइम पेट्रोल में भी देखा गया था।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *