Narendra Modi, G20 Summit- India TV Hindi News

Image Source : AP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

इंडोनेशिया के बाली में चल रहे जी-20 समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कई द्विपक्षीय मुलाकातों का कार्यक्रम है। समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से अनौपचारिक मुलाकात की थी। मंगलवार को डिनर के वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भी अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं से हाथ मिलाया और काफी देर कर आपस में बात की।

G-20 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े हर बड़े अपडेट के बारे में जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें:

Latest World News

Live updates :G20 Summit Indonesia Live 16 November

Refresh


  • 9:00 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बाली में सीढ़ियों पर लड़खड़ाए जो बाइडेन

    #G20Summit2022 में बाली के मैनग्रोव फॉरेस्ट की तरफ जाने के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए। उन्हें इस दौरान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने संभाला।