हाइलाइट्स
दूसरे हाफ में सऊदी अरब के खिलाड़ियों ने पलटवार किया
सालेह अलसेहरी ने 48वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना से बढ़त छीन ली
बाद में अर्जेंटीना लगातार गोल करने का प्रयास करता रहा मगर वह सफल नहीं हो पाया
दोहा. फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे दिन मंगलवार को बड़ा उलटफेर हो गया, जब सऊदी अरब ने अर्जेंटीना पर चौंकाने वाली जीत दर्ज करते हुए 2-1 से हरा दिया. स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई. उन्होंने सऊदी अरब के खिलाफ पेनल्टी पर गोल किया. इस गोल के साथ अर्जेंटीना की टीम मैच में 1-0 से आगे चल रही है. अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल लोटारो मार्टिनेज ने किया, लेकिन उसे रेफरी ने खारिज कर दिया.
हाफटाइम के बाद सऊदी अरब ने अर्जेंटीना पर हमले तेज कर दिए और 48वें मिनट में मैच का पहला गोल किया. यह गोल सऊदी अरब के लिए सालेह अलशेहरी ने दागा. इसके बाद 53वें मिनट में सऊदी अरब के लिए सालेम अलडसारी ने दूसरा गोल करके मैच में 2-1 से आगे हो गई. अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने इस बढ़त को कम करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सऊदी अरब के मजबूत डिफेंस ने उन्हें रोके रखा और आखिरी में सऊदी अरब की जीत हुई.
खारिज हो गया मार्तिनेज का गोल, दबाव में आई अर्जेंटीना
वर्ल्ड कप की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना की टीम सऊदी अरब के खिलाफ इस मुकाबले में लय में नजर नहीं आई. अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी ने मैच के 10वें मिनट में ही गोल दागकर टीम को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी, जो हाफ टाइम तक जारी रही. इस दौरान मार्तिनेज ने भी एक गोल दागा और विपक्षी सऊदी अरब पर दबाव बनाया, लेकिन रेफरी ने उसे खारिज कर दिया.
36 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला टूटा
दूसरे हाफ में सऊदी खिलाड़ियों ने पलटवार किया और सालेह अलसेहरी ने 48वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना से बढ़त छीन ली और मैच बराबरी पर आ गया, इसके थोड़ी ही देर बाद सालेम अलडावसारी ने 53वें मिनट में गोलकर अर्जेंटीना पर 2-1 की बढ़त लेकर दबदबा बना लिया. इसके बाद अर्जेंटीना लगातार गोल करने का प्रयास करता रहा मगर वह सफल नहीं हो पाया. सऊदी अरब से मिली इस शर्मनाक हार के साथ ही अर्जेंटीना की 36 मैच से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया. इस दौरान अर्जेंटीना ने 25 मैच जीते थे, वहीं 11 मैच ड्रॉ रहे थे.
बन गया अनोखा रिकॉर्ड
सऊदी अरब 1974 के बाद अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में दो गोल दागने वाली पहली टीम बन गई है. 1974 में आखिरी बार पोलैंड ने उन्हें 3-2 से शिकस्त दी थी. सऊदी अरब की यह वर्ल्ड कप के इतिहास की मात्र तीसरी जीत है. अर्जेंटीना के खिलाफ मिली इस जीत के बाद तो उनका आत्मविश्वास आसमान छूने लगेगा. अर्जेंटीना का अगला मुकाबले अब 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 नवंबर को पोलैंड से है. प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अब उन्हें अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fifa World Cup 2022, Qatar
FIRST PUBLISHED : November 22, 2022, 18:06 IST
