नई दिल्ली. FIFA World Cup 2022 Morocco vs Portugal: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर करते हुए मोरक्को की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ली है. शनिवार को क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को हराते हुए मोरक्को की टीम ने  यह कमाल किया.  एन नेसरी के किए गोल के दम पर टीम ने 1-0 की जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाई और ऐसा करने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई.

मोरक्को ने पहले हाफ में बनाई बढ़त

कतर फीफा वर्ल्ड कप में एक के बाद एक बड़े उलटफेर करती हुई क्वार्टर फाइनल में पहुंची मोरक्को ने पुर्तगाल के खिलाफ भी दमदार शुरुआत की. कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना उतरी टीम के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया. पहले हाफ का खेल खत्म होने से ठीक पर पहले मोरक्को को मौका मिला और एन नेसरी ने 42वें मिनट में हेडर से गोल करते हुए टीम को बढ़त दिला दी.

Tags: Fifa world cup, Fifa World Cup 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *