हाइलाइट्स

बार्सिलोना में रहते है अर्जेंटीना के कप्‍तान लियोनल मेसी
फुटबॉलर के घर में प्रेक्टिस ग्राउंड भी मौजूद
मेसी ने 2017 में अपनी दोस्त एंटोनेला रोकुजो से की शादी

नई दिल्‍ली. कतर में फ्रांस को हरा अर्जेंटीना फुटबॉल का सिरमौर बन गया. टीम से ज्‍यादा उसके कप्‍तान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. दूसरे मुल्‍क के लोगों के लिए जिस तरह अर्जेंटीना का मतलब डिएगो माराडोना और ब्राजील का पेले था उसी तरह लियोनल मेसी के लिए भी है. मेसी के खेल के मुरीद हो चुके लोग अब उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने को उत्‍सुक हैं. जैसे, बीवी-बच्‍चे, मेसी कहां रहते हैं, घर कैसा है वगैरह…वगैरह.

लियोनल मेसी दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके घर के ऊपर से हवाई जहाज उड़ान नहीं भर सकते हैं. यह पढ़कर चौंक गए क्‍या? अरे, रुकिये जरा…पूरी बात तो समझ लीजिए. मेसी  सुपरस्‍टार हैं इसलिए उनके घर के ऊपर से प्‍लेनों की उड़ान पर पाबंदी है, ऐसा कतई नहीं है. न सिक्‍योरिटी इसकी वजह है और न ही मेसी ने अपने रुतबे के दम पर ऐसा इंतेजाम किया है. फ‍िर आखिरी बात क्‍या है.

दरअसल, लियोनल मेसी बार्सिलोना में जिस जगह रहते हैं वह पर्यावरण के लिहाज से प्रतिबंधित एरिया है. इसलिए गावा इलाके में प्‍लेन की उड़ान पर पाबंदी है. कुछ अरसा पहले स्‍पैनिश एयरलाइंस के चेयरमैन इस बात का खुलासा किया था. उन्‍होंने बताया था कि प्रतिबंधित इलाकों की वजह से बार्सिलोना एयरपोर्ट का विस्‍तार संभव नहीं है.

FIFA World Cup 2022: चैंपियन अर्जेंटीना को 300 करोड़ से अधिक की प्राइज मनी मिली, क्रिकेट से 27 गुना ज्यादा

हरियाली से भरपूर है मेसी का घर

मेसी के घर का शेप फुटबॉल के मैदान जैसा है. न सिर्फ मेसी का घर बल्कि यह पूरा इलाका हरियाली से भरपूर है. अर्जेंटीना के कप्‍तान के घर में प्रेक्टिस ग्राउंड, जिम, स्‍वीमिंग पूल, थियेटर रूम जैसी सारी सुविधाएं हैं. मेसी ने अपनी दोस्त एंटोनेला रोकुजो से 2017 में शादी की थी. मेसी और रोकुजो बचपन में पड़ोसी थे. 5 साल की उम्र में पहली बार लियोनल ने एंटोनेलो को देखा था. एंटोनेला डेंटिस्ट बनना चाहती थी लेकिन उन्होंने मेसी को सपोर्ट करने के लिए पढ़ाई पूरी नहीं की. मेसी और एंटोनेला के तीन बच्‍चे हैं.

Tags: Fifa world cup, Fifa World Cup 2022, Lionel Messi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *