DishaBhoomi

Meerut –  मेरठ में ब्रांड के नाम पर नकली शूज बेचे जा रहे थे। बृहस्पतिवार को दिल्ली की कंपनी ने मेरठ में अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने कंपनी के अधिकारियों को लेकर लालकुर्ती बाजार में छापा मारा। जहां से पुलिस ने 11 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस ने लालकुर्ती थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
दिल्ली से मेरठ पहुंचे कंपनी के अधिकारी
लालकुर्ती इंस्पेक्टर के अनुसार, नरेन्द्र सिंह निवासी लाजपत नगर जो अधिकृत अधिकारी एडीडास और नाईके कंपनी के हैं। लालकुर्ती में नाईके, एडीडास कम्पनी के नकली जूते बेचने की सूचना अधिकारियों को दी। जिसके आधार पर थाना पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता और उनकी टीम के साथ लालकुर्ती में चिन्टू कलेक्शन के मालिक कपिल अरोडा तथा सागर कलेक्शन के मालिक विपिन की दुकानों पर छापेमारी की गई।
11 लाख का सामान बरामद
इंस्पेकटर ने बताया की दोनों दुकानों से करीब 11 लाख रुपये के शूज बरामद किए गए हैं। कंपनी के अधिकृत अधिकारी की तरफ से लालकुर्ती थाने में धारा 420, 63 कॉपीराइट एक्ट तथा 103,104 ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 1100 जोड़ी शूज बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 11 लाख रुपये है। पुलिस ने कपित अरोड़ा और विपिन को मौके से गिरफ्तार किया है।
650 रुपये को शूज 4 हजार में बेच रहे थे
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है की नकली दिल्ली और कानपुर से बनकर आते थे। जिन पर कंपनी के ब्रांड का स्टीकर लगा होता था। एक जोड़ी शूज 650 रुपये से लेकर एक हजार रुपये कीमत के हैं। जिन्हें ब्रांड में 4 हजार रुपये के शूज में बेचा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *