DishaBhoomi

Modinagar एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रबंधन अध्ययन संकाय (खेल परिचर्चा) का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभांरभ सरस्वती वंदना व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य प्रतिनिधियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ0 अजय जैन ने कहा कि खेल, शारीरिक शिक्षा में स्कूलों व कॉलेजों का अहम योगदान है। इसके बाद समग्र शिक्षा में पहल विषय पर प्रो0 एनएम मिश्रा ने स्कूलों और कॉलेजों के बीच एक सहजीवी संबंध के बारे में चर्चा की। उन्होंने कई परिसरों में फैले एसआरएम आईएसटी व संबद्ध संस्थानों का अवलोकन दिया। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि एसआरएम आईएसटी को एनएएसी, एनआईआरएफ द्वारा शीर्ष 30 में और क्यूएस रैंकिंग में 5 स्टार का स्थान दिया गया था। उन्होंने उल्लेख किया कि एसआरएम लर्निंग के क्षेत्र में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त ब्रांड बन गया है। एसआरएम आईएसटी के निदेशक डॉ0 संजय विश्वनाथन शारीरिक शिक्षा की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि एसआरएम ग्रुप हमेशा खेल संबंधी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए उत्सुक था, और खेल आधारित छात्रवृत्ति भी प्रदान करता था। उन्होंने उल्लेख किया कि क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को उतना महत्व नहीं मिला है। पैनल डिस्कशन के मॉडरेटर छाया पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ0 अरुण त्यागी रहंे। प्रख्यात पैनल सदस्यों में एमएम कॉलेज के डॉ0 श्याम सुंदर सूरी, डीएवी कॉलेज मेरठ के डॉ0 विनीत त्यागी, डीएवी पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के डॉ0 ओमबीर सिंह, राघव स्पोर्ट्स के वरुण गुप्ता शामिल थे। अतुल के सिंह ने मोदीनगर क्षेत्र में खेल से संबंधित गतिविधियों, विनीत त्यागी ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान, ओमबीर सिंह ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर विकल्पों, धीरज शर्मा ने तंत्रिका पेशीय समन्वय व डॉ0 एसएस सूरी ने शुरू में शारीरिक शिक्षा को एक अतिरिक्त विषय के रूप में पेश किया गया। अंत में पैनलिस्टों ने शारीरिक शिक्षा विषय पर प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 आंचल मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रो0 एंथनी अशोक कुमार, प्रो0 एनएम मिश्रा, डॉ0 अजय जैन आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *