अपहरण में पत्नी ने दिया था साथ , दंपती गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजे जेल

मोदीनगर थानाक्षेत्र भोजपुर के गांव मजदुर ने फैक्ट्री मालिक की बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अपहरण करने में कामगार की पत्नी ने भी साथ दिया। पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद कर लिया है। पीड़ित नाबालिग हैं। दुष्कर्म, अपहरण, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने आरोपी दंपती का चालान किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है एक गांव के व्यक्ति की धागा रंगाई की फैक्ट्री है। जहां आरोपी कामगार नौकरी करता था। वहीं पर अपनी पत्नी के साथ रहता था। कुछ महीने पहले व्यक्ति से रुपयों के लेनदेन को लेकर कामगार का विवाद हो गया। गुस्साए आरोपी कामगार ने तीन मई को व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पत्नी ने भी साथ दिया। आरोपी किशोरी को होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। किसी से भी इस बारे में बताने पर हत्या की धमकी दी। मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया था। तीन टीमें तलाश में जुटी थी। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मेनुअल इनपुट की मदद से पुलिस दंपती तक पहुंची और किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। जिस आधार पर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो की धाराएं बढ़ाई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबांकी जिले के थाना बड्डूपुर के गांव कुआं डाडा के मोहम्मद अहमद व उसकी पत्नी शकीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *