Modinagar | भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में जिला गन्ना अधिकारी और एसडीएम को लिखे एक पत्र में सहकारी गन्ना विकास समिति में राष्ट्रीय पर्व गांधी और शास्त्री जी की जयंती नहीं मनाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी पवन कुमार और नगर अध्यक्ष चौधरी धर्मेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने पत्र में लिखा है कि सहकारी गन्ना विकास समिति में राष्ट्रीय पर्व नहीं मनाया गया।
समिति के सचिव भी कार्यालय में नहीं थे। उन्होंने शासन के आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में मुकेश, सनी, चेतन सिंह, योगेंद्र, जगबीर व रवि आदि कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर हैं।
Disha Bhoomi
