नई दिल्ली/अंशुल सिंह. दक्षिण दिल्ली के महरौली के उस फ्लैट में जहां 28 वर्षीय आफताब पूनावाला ने अपने लिव-इन पार्टनर और मुंबई निवासी श्रद्धा वालकर की 18 मई को बेरहमी से हत्या कर दी थी, रात में बेवक्त पानी का पंप चालू हो जाया करता था. पड़ोसियों ने सीएनएन-न्यूज18 को यह जानकारी दी.
करीब छह माह पहले दिल्ली के महरौली इलाके में एक वीभत्स घटना में पूनावाला ने अपनी सहजीवन साथी (लिव-इन पार्टनर) श्रद्धा की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी, उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा एवं एक के बाद एक कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया.
पूनावाला (28) को दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर की इस साल मई में हत्या करने के आरोप में शनिवार 12 नवंबर को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस मंगलवार को आरोपी पूनावाला को दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के वन क्षेत्र में ले गई और लगभग तीन घंटे बिताए, उन खास स्थानों का पता लगाने के लिए जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के अंगों को फेंक दिया था.
पालघर जिले के वसई शहर में मानिकपुर पुलिस के अनुसार, मास मीडिया में स्नातक श्रद्धा वालकर मुंबई के मलाड इलाके के एक कॉल सेंटर में काम करती थी और 2019 में डेटिंग ऐप बम्बल के माध्यम से पूनावाला से मिली थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 21:58 IST
