विगत में एआरटीओ इटावा द्वारा सिविल लाइन पर अभियोग मु0अ0सं0 65/20 धारा 420, 467, 468, 471, 474, 34, 120बी भादवि अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें उनके द्वारा बताया था कि कुछ अज्ञात व्यक्ति चोरी किये हुए ट्रक, टैंकर, छोटे वाहनों का फर्जी तरीके से नागलैण्ड/मणिपुर आदि राज्यों में चेसिंस नम्बर बदलकर एनओसी लेकर जनपद इटावा व आस पास के जनपदों रजिस्ट्रेशन कराकर चला रहे है।
इस प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 05.11.2020 को मुखबिर की सूचना पर एसओजी इटावा व थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा चोरी किये हुए ट्रैक्टरों का फर्जी तरीके से पंजीकरण कराकर बेचने तथा प्रयोग करने की संलिप्तता में 12 ट्रैक्टर व दस्तावेजों सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
उक्त दोनों विवेचनओं के दौरान प्राप्त आसूचनाओं पर ठोस कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा माह दिसम्बर में कई टीमों का गठन किया गया था गठित टीमों को विभिन्न जनपदों में पतारसी और सुरागरसी हेतु रवाना किया गया था जिसमें पुलिस टीम द्वारा अन्य जनपदों में जाकर मुखबिरों की सहायता से कई फर्जी गाडियों को चिन्हित किया गया जिसके बाद से टीमों द्वारा लगातार सूचना संकलन का कार्य किया जा रहा था।
इसी दौरान एसओजी इटावा व थाना सिविल लाइन पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति लाइन सफारी के सामने बन्द पडे प्लान्ट के पास कई ट्रक, टैंकर के साथ स्र्कोपियो व टाटा आरिया गाडी में एकत्र हुए है। चोरी तथा कूट रचित ट्रक व टैंकरों फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराकर दलालों के माध्यम से मध्य प्रदेश में बेचने के लिये ले जाने की फिराक में है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर गठित टीमों द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से स्कोर्पियो व टाटा आरिया कार से 03 बदमाशों को घेराबन्दी करके गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
उक्त के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों व एआरटीओ, तत्कालीन एआरटीओ व आरटीओ कार्यालय के क्लर्क आदि के विरूद्व थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 05/21 धारा 411, 420, 467, 468, 471, 474, 34, 120बी भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. दिलीप कठेरिया पुत्र शिवराम सिंह नि0 काशीराम कालोनी थाना जसवन्तनगर
2. राजीव गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता नि0 640 दुर्गाबुर्ज रोजा जनपद-शाहजहांपुर
3. राघवेन्द्र सिंह पुत्र रामदास यादव नि0 सारगपुरा कचैरा रोड थाना सिविल लाइन
बरामदगी-
1. 11 ट्रक
2. 18 टैंकर
3. 01 डीसीएम
4. 02 स्र्कोपियो कार
5. 01 जायलो कार
6. 02 सेन्ट्रो कार
7. 01 मारूति अर्टिगा कार
8. 01 हुण्डई वरना कार
9. 01 मैक्स पिकअप
10. 01 लोडर
11. 01 टाटा आरिया कार
12. 01 टाटा इण्डिगो कार
पुलिस टीम- प्रथम टीम– श्री सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी इटावा, श्री बेचन सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
द्वितीय टीम- श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन मय टीम।
तृतीय टीम- श्री नवरतन गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी मय टीम।
चतुर्थ टीम- श्री जीवाराम यादव प्रभारी निरीक्षक थाना बढपुरा मय टीम।
पंचम टीम- श्री अंजन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर मय टीम।
षष्टम टीम- श्री अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना मय टीम।
