नई दिल्ली. टीवी का सबसे मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)’ हर सीजन की तरह 14वें सीजन में भी ही दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने में सफल साबित हो रहा है. वहीं, शो के होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इस शो में अपनी बातों से लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं.
इस शो में अब तक हर तरह के कंटेस्टेंट्स शामिल होते आए हैं, कोई अपने साथ भावुक कर देने वाली कहानी लेकर आए, तो कोई हंसी का पिटारा लेकर शो में चार चांद लगाते नजर आए. इस सभी कंटेस्टेंट के साथ अमिताभ भी ऐसे घुल मिल जाते हैं कि सामने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट भी अपने सारी दुखों को भुलाकर इस गेम को बिना किसी प्रेशर के साथ खेलते हैं.
एक बार फिर इस शो के आने वाले एक एपिसोड में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. बता दें, सोनी चैनल की ओर से ‘केबीसी 14’ के एक अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो का वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा चुका है, जिसमें दिखाया गया है कि इस बार शो पर एक ऐसा कंटेस्टेंट आने वाला है, जो एक मजदूर का बेटा है.
‘झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhla Jaa 10)’ के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह वीडियो टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर (Niti Taylor) से जुड़ा है, जिसे देख फैंस भी परेशान हो गए हैं.
सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी के एविक्शन का प्रैंक किया. यह प्रैंक उन्होंने प्रियंका और अंकित गुप्ता को सबक सिखाने के लिए किया. सलमान ने प्रियंका को अलविदा कहने और बाहर निकलने के लिए दरवाजे पर जाने के लिए कहा. लेकिन बिग बॉस का दरवाजा नहीं खुला. प्रियंका के दोस्तों ने यह मानने से इनकार कर दिया कि वह जा रही हैं. उन्हें यकीन हो गया था कि सलमान प्रैंक कर रहे हैं. हालांकि, कुछ मिनटों के बाद, सलमान ने स्पष्ट किया कि घर से बाहर प्रियंका नहीं बल्कि गोरी नागोरी (Gori Nagori Evict) जाएंगी. यानी इस हफ्ते घर से गोरी एविक्ट हुईं.
नेचुरल स्टार नानी (Natural Star Nani) इन दिनों अपने अपकमिंग एंथोलॉजी Meet Cute के साथ डिजिटल स्ट्रीमिंग जोन में एंट्री कर रहे हैं जिसके वे प्रस्तुतकर्ता हैं. हाल ही में उन्होंने मीट क्यूट का टीजर रिलीज किया है जिसमें साउथ स्टार्स की एक बड़ी टुकड़ी दिखती है. दिलचस्प बात ये है कि ‘मीट क्यूट’ का निर्देशन नानी की बहन (Nani’s Sister) दीप्ति घंटा ने किया है. वहीं Meet Cute को प्रशांति तिपिरनेनी इसे वॉल पोस्टर सिनेमा के तहत प्रस्तुत कर रही हैं.
भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) का नया एक्ट्रेस रानी के साथ रिलीज किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ कमाल के डांस मूव्स दिखा रहे हैं. इसमें दोनों ही कलाकारों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. इनके इस गाने के बोल ‘डबल भईल बा कमर’ (Double Bhail Ba Kamar) हैं. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. रानी अपनी बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं और साथ ही कमाल के डांस मूव्स दिखा रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Viral video, Viral video news
FIRST PUBLISHED : November 14, 2022, 00:17 IST
