Modinagar | गाजियाबाद के मुरादनगर कोतवाली क्षेत्र में रैपिड ट्रेन के निर्माण कार्य में लगी एलएनटी कंपनी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मियों ने बोनस देने की मांग को लेकर साइट पर हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि बोनस देने का हर बार आष्वासन दिया जाता है। रैपिड ट्रेन के निर्माण का कार्य जिम्मा एलएनटी कंपनी के पास है। कंपनी की ओर से सैकड़ों कर्मचारियों को निर्माण कार्य में लगाया हुआ है।
कर्मचारी काफी समय से वेतन बढ़ाने व बोनस देने की मांग करते आ रहें है। शुक्रवार सुबह को सैकड़ों कर्मचारी गांव अबूपुर मनोटा स्थित साइट पर काम बंद करके नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि काफी समय से बोनस देने का आष्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक दिया नहीं गया है।
आष्वासन के सिवाय और कुछ नहीं दिया जा रहा
कर्मचारियों का कहना है कि काफी समय से वेतन भी नहीं बढ़ाया गया है। इस कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कंपनी के अधिकारियों वेतन बढ़ाने व बोनस देने की मांग काफी समय करते आ रहें है, लेकिन आष्वासन के सिवाय और कुछ नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक वेतन नहीं बढ़ाया जाएगा व वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक काम नहीं करेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी के बाद हड़कंप मच गया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कि कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत किया गया है। उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। कर्मचारियों को काम पर वापस आने को कहा जा रहा है।