Modinagar | पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाते हैं। इस साल अश्विन माह की दशमी तिथि 4 अक्टूबर 2022 की दोपहर 02ः21 बजे से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 की दोपहर 12 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर विजयादशमी 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
यह त्योहार रावण पर भगवान राम की जीत की याद दिलाता है। इसलिए यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि सही और गलत की लड़ाई में हमेशा धर्म की जीत होती है।
जैन धर्म के अनुसार जाने जिनेंद्र भक्त रावण
रावण श्री शांतिनाथ भगवान जी के बहुत बडे भक्त थे। एक बार शांति-भक्ति करते वक्त वीणा बजाते हुए वीणा के तार टूट गए तो रावण अपने हाथ की नाडी/नस निकाल ली और उसे वीणा में जोडकर और भक्ति करने लगे।
रावण सब कलाओं में पारंगत और ज्ञानी थे।
रावण ने बहुत तपस्या की थी परन्तु पूर्व कर्म का ऐसा उदय आया की उनका राम से युद्ध हुआ और उन्हें नरक जाना पडा। वतर्मान में रावण नरक में है परन्तु रावण भविष्य में जैन तीर्थंकर बनेंगे।
दशहरा के दिन करें ये शुभ काम और उपाय
धनवान बनना चाहते हैं तो दशहरा के दिन के लिए ज्योतिष और धर्म में बताए गए कुछ शुभ काम जरूर करें। ये खास काम करने से जीवन में खूब सुख-समृद्धि आती है।
दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें। साथ ही दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं तो दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा करें।
नौकरी और व्यापार में उन्नति पाना चाहते हैं तो दशहरा के दिन ‘ऊँ विजयायै नमः’ मंत्र का जाप करें।
इसके बाद मां दुर्गा को 10 फल अर्पित करें। साथ ही एक झाडू खरीदकर मंदिर में दान कर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खूब धन-दौलत देती हैं।
दशहरे के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कुमकुम या लाल रंग के पुष्पों से अष्टकमल की आकृति बनाएं। साथ ही मां लक्ष्मी से धन देने की प्रार्थना करें।
दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करें और पान खाएं। ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य आता है। शुभ घटनाएं होती हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।
