Hapur हापुड़ में डीएम मेधा रूपम ने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणधीन चिकित्सालय में पड़ा मलबा देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। पम्प हाउस पर साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका अफसरों को भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पशु पालकों से भी स्वास्थ और शासन से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।
डीएम ने वहां मौजूद उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र गुप्ता समेत अन्य अस्पताल कर्मियों से बातचीत की। अस्पताल में नए भवन बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य के मलबे को पड़ा देखकर नाराजगी जताई। अस्पताल में पशु पालक पशु दिखाने आये थे। जिनसे डीएम ने बातचीत की।
शासन की योजना के बारे में ली जानकारी
डीएम ने अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य और अन्य शासन की योजना के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में बने नगर पालिका के पम्प हाउस पर गन्दगी को लेकर नाराजगी जताई। डीएम ने अफसरो को साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा वैक्सीन रखने के लिये बने कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया।
पहली बार डीएम ने किया निरीक्षण
हापुड़ को जिला बने 11 साल बीत चुके है। समय-समय पर तत्कालीन डीएम द्वारा अन्य विभागों का निरीक्षण किया जाता है। साथ ही वहां शासन की सुविधाओं व योजनाओं की पड़ताल की जाती है। लेकिन अभी तक किसी भी डीएम ने यहां पिछले एक दशक में निरीक्षण नहीं किया। ऐसे में पहली बार डीएम मेधा रूपम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जोकि विभाग में चर्चा बना हुआ है।
