Modinagar। प्रसिद्ध पारस हाॅस्पिटल द्वारा मुख्य मार्ग पर बुद्ध पूर्णिमा के दिन छबील का वितरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शीतल जल का आनन्द उठाया।
पारस हाॅपिटल के चिकित्सक डाॅ0 अनुज त्यागी के आहवान पर बुद्ध पूर्णिमा के दिन छबील (मीठे जल) का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग से होकर गुजर रहे हजारों लोगों ने शीतल जल ग्रहण किया। इस कार्य में डाॅ राजीव त्यागी, विकास त्यागी, दीपक त्यागी, शिव कुमार शर्मा विरेन्द्र शर्मा, बीरू, सौर्य, केशव का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।