Modinagar। दिवंगत भाजपा नेता गंगाशरण त्यागी के निधन पर उनके गांव खिंदौड़ा में बुधवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विधायक डाॅ0 मंजू सिवाच, नगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी समेत भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत भाजपा नेता गंगाशरण त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, नगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी आदि ने कहा कि दिवंगत गंगाशरण त्यागी कवि जी आखिरी सांस तक पार्टी को मजबूती देने में जुटे रहे। 84 वर्ष होने के बाद भी गत विधानसभा में उन्होंने भाजपा के चुनाव में पूरी ताकत झोंकी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, डाॅ0 पवन सिंघल, भाजपा नेता नीरज त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर राघव, ललित त्यागी, अरुण त्यागी, संदीप त्यागी, दिनेश त्यागी, दया स्वरुप त्यागी, राकेश त्यागी, संध्या शर्मा, गीता शर्मा, अमरीश त्यागी, लोकेश त्यागी, निशांत त्यागी, प्रशांत, अभिषेक, पुलकित, प्रमोद त्यागी, अंजू त्यागी, बबली, अजू त्यागी, कविता व प्रीति आदि ने श्रद्धांजलि दी। संचालन मास्टर रामकिशन त्यागी ने किया।