1. मेष राश‍िफल : आज का दिन व्यस्तता भरा सफल दिवस है। कई दिन से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। फिल्मों से जुड़े लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लव लाइफ में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नारंगी रंग शुभ है। शुगर से कष्ट संभव है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

2. वृष राश‍िफल : जीवन के प्रत्येक फील्ड में सफल रहेंगे। धन के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। आज आपके मृदुल व्यवहार की सराहना होगी। मार्केटिंग तथा आईटी में सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। एमबीए के छात्र अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। फ‍िल्म, पत्रकारिता और फाइनेंशियल फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी के संग प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग शुभ है। गो माता को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

3. मिथुन राश‍िफल : प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी और मार्केटिंग में जॉब करने वाले संघर्ष करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री विष्णु मंदिर में तुलसी का पत्ता चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राश‍िफल : घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपका मन आज एकाग्र नहीं रहेगा। ऑफिस के कार्यों में रुचि रहेगी। मैनेजमेंट, टीचिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। श्री कृष्ण मन्दिर में बांसुरी चढ़ाएं। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए गरीबों में चावल का दान करें।

5. सिंह राश‍िफल : मीडिया तथा बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बीटेक और मेडिकल के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार और मधुमेह से सावधानी बरतें। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है लाल। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गायत्री मंत्र का जप करें।

6. कन्या राश‍िफल : आप जिस भी कार्य में आज हाथ डालेंगे, वह सफल रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। ऑफिस के कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी और फ़िल्म तथा मनोरंजन फील्ड  के जातक अपने काम में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी के साथ कोई यात्रा की संभावना रहेगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। मधुमेह से परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। काग को रोटी या नमकीन खिलाएं ।

7. तुला राश‍िफल : फ़िल्म और मीडिया के जातकों के लिए आज विशेष शुभ दिवस है। धन का आगमन हो सकता है। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आईटी और मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते बीपी से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

8. वृश्चिक राश‍िफल : मीडिया और आईटी फील्ड के लोग आज अपने करियर को नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। संतान को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

9. धनु राश‍िफल : आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बीटेक और एमसीए के फाइनल ईयर के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। आपके उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। लव लाइफ बेहतर रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। सांस के रोगी सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राश‍िफल : प्रशासन में जॉब करने वाले सफल रहेंगे। व्यवसाय में आपकी मेहनत आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। ऑफिस के रुके कार्य पूरा करेंगे। मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के जातक अपने टारगेट को कठिन परिश्रम के बाद प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। आसमानी और हरा रंग शुभ है। हेल्थ में थोड़ी समस्या रहेगी। श्री हनुमान जी के मन्दिर में कपूर जलाएं।

11. कुंभ राश‍िफल : फ़िल्म और मनोरंजन फील्ड के जातक सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा होगा। आईटी और मीडिया फील्ड के लोगों के जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी का दान करें। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा नहीं रहना चाहिए। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें।

12. मीन राश‍िफल  : राजनीतिज्ञ नई दिशा प्राप्त करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आईटी तथा फ़िल्म फील्ड से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में दिल की बात रखने का सुंदर समय है। जिसको चाहते हैं, उससे प्यार का इजहार कर दें। उदर विकार से परेशानी हो सकती है। लाल रंग समृद्धि कारक है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गो माता को केला खिलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here