मोदीनगर। तमाम अटकलों के बाद आखिर भोजपुर ब्लाक प्रमुखी चुनाव में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया ओर निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका जाटव ने अपना पर्चा वापस लेकर सुचेता सिंह का रास्ता साफ कर दिया ओर सुचेता सिंह निर्विरोध प्रमुख बन गई।

उनके नामांकन के बाद दलबल व रालोद के पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा सहित कई रालोद नेताओं के साथ पंहुची प्रियंका जाटव ने भी अपना नामांकन किया था, लेकिन देर रात्री तक चले मंथन में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेन्द्र रावत ने इस शह मात के खेल में अपनी अहम भूमिका अदा करते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जंहा पुष्प (फूल) है वह खिलेगा जरूर भले देर क्यो ना हो। ऐसा ही कुछ ब्लाक प्रमुख के इस चुनाव में हुआ। जब पुष्पेन्द्र रावत को पता चला कि निर्दलय प्रत्याशी प्रियंका जाटव भी मैदान में है तो उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुचेता सिंह को निर्विरोध जीत दिलाने को रणनीती बनानी शुरू कर दी ओर गुरूवार को देर रात्री तक बैठकों के दौरा ओर शुक्रवार को पुष्पेन्द्र की मेहनत ने रंग दिखाते हुए दोपहर तक पुष्प खिला दिया जिसके फलस्वरूप प्रियंका जाटव ने अपना पर्चा वापस ले सुचेता को निर्विरोध प्रमुख बना दिया। सुचेता सिंह को बधाई देने वालों जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, पुष्पेन्द्र रावत, डाॅ0 देवेन्द्र शिवाच, स्वदेश जैन, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, सुभाष सांगवान, अमित अग्रवाल, सतीश जैन, ललीत त्यागी समेत सैकडों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहें।

यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि जब कही काम ना बने तो पुष्पेन्द्र रावत को याद किया जाता है, इसी लिए मोदीनगर में उन्हें युवा दिलों की धड़कन कहा जाता है। शुक्रवार को सुचेता सिंह के निर्विरोध चुनाव जीताने के पीछे के अगर सच की बात की जाये तो जंहा वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ0 देवेन्द्र शिवाच तो अपने तरीके से लग ही रहे थे, लेकिन काम बिगड़ते देख पुष्पेन्द्र रावत मौके पर पंहुचे ओर उन्होंने गुरूवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक प्रियंका जाटव व उनके समर्थकों को मनाने के साथ ही ऐसा गेम रचा की दोपहर होते होते प्रियंका जाटव ने अपना पर्चा वापस ले सुचेता के निर्विरोध बनने का रास्ता साफ कर दिया। इस सबके लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के कार्यालय पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं गौतम मलिक, सुनील राठी, गौरव राठी, उमंग दहिया, गोलू भोजपुर, पीटर भोजपुर, प्रिंस राठी, अमित त्यागी आदि ने जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पुष्पेन्द्र रावत आदि का जोरदार स्वागत किया।

पुष्पेन्द्र रावत ने कहा कि पार्टी, संगठन के लिए उनका यह दायित्व है। हमने सुचेता सिंह को निर्विरोध चुनाव जीताने का प्रयास किया, ओर अगर हालातों पर चर्चा की जायें जो 102 बीडीसी सदस्यों में से अधिकतर हमारे पाले में थे। कुछ हमारे ही लोग बहकावे में आ गये थे ओर आारोप प्रत्यारोपण लगा रहे थे। स्थिती साफ हो चुकी है, रावत ने कहा कि नेक नियत तो मंजिल आसान होती है, यह एसे लोगों को कड़ा जबाब है जो पार्टी में रहकर ही पार्टी का विरोध करते है।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *