Modinagar। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया।
गावं सीकरीकलां मे महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल उपस्थित रहे। गीता शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा देश की महिलाओं को सम्मान देने वाले अनेक कार्यक्रम किए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश भर में करोड़ों परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन,तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ कानून बनाकर मुस्लिम समुदाय की बहन बेटियों को सम्मान देने का कार्य किया गया है। दिनेश सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का कल्याण करने हेतु एतिहासिक कार्य किए गए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,सुकन्या समृद्धी योजना, मातृत्व योजना आदि सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बहन बेटियों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। कार्यक्रम में आंगनवाडी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार एवं गोद भराई कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, रितु चौधरी, स्तुति गुप्ता, अल्का चौधरी,निधि चौधरी, कविता तिसावड आदि सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल स्तर की कार्यकर्ताओं सहित गर्भवती महिलाएं एवं सरकार की योजनाओं से लाभांवित लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *