गाजियाबाद: ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अगले एक साल में 297 करोड़ का टोल टैक्स वसूला जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने इसका नया ठेका फाइनल कर दिया है। टोल टैक्स वसूली के लिए नई कंपनी ने टोल प्लाजा पर काम शुरू भी कर दिया है। दिसंबर 2019 से दिसंबर 2020 तक ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली का ठेका मैसर्स प्रकाश एसफाल्टिगस कंपनी के पास था। एनएचएआइ ने इस कंपनी को एक साल के लिए 215 करोड़ का टोल टैक्स वसूलने का टेंडर दिया था। एनएचएआइ को 215 करोड़ का टोल टैक्स वसूलकर उक्त कंपनी ने भुगतान कर दिया है। इस साल के लिए एनएचएआइ ने मैसर्स ईगल इंफ्रा इंडिया (ईगल नेस्ट) को टोल वसूली का ठेका दिया है। उक्त कंपनी को 297 करोड़ 82 लाख टोल टैक्स वसूली का ठेका दिया गया है।

टेंडर में आठ कंपनियों ने भाग लिया था। पांच दिसंबर से नई कंपनी ने टोल वसूली शुरू कर दी है। संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर उक्त कंपनी को टोल वसूली के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ होने वाली मारपीट रोकने के लिए सहयोग का आग्रह किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *