मोदीनगर। गांव तलहैटा में एक सम्मान समारोह व बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में आस पास के ग्राम प्रधानों, क्षेत्रवासियों सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। इस बैठक में आगामी विधान सभा के चुनाव व विकास के कई मुद्दों पर चर्चा होने के साथ ही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित तलहैटा-मोहिद्दीनपुर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल हब तथा गांव में एक राजकीय इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग ग्राम प्रधान मास्टर ब्रजभूषण त्यागी द्वारा रखी गई। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया जाएगा |
बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बसंत त्यागी, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी का स्वागत किया गया।  बैठक में ग्राम प्रधान तलहैटा मास्टर ब्रजभूषण त्यागी, डॉ0 मनवीर त्यागी, सचिव किसान कल्याण समिति, अमरपाल प्रधान, सदस्य जिला पंचायत, लोकमुनि, सुशील त्यागी व अरुण त्यागी आदि  गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *